भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के अंदर केक ले जाता दिखा कर्मचारी, वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह उच्चायोग के अंदर केक ले जाता दिख रहा है। जब मीडिया ने उससे केक ले जाने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने कोई जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा हटा दी गई है।