भारत में पैराग्लाइडिंग करने के लिए मशहूर हैं ये 5 जगहें
इंडिगो के अनुसार, भारत में पैराग्लाइडिंग करने के लिए बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश), कामशेत (महाराष्ट्र), सोलंग वैली (मनाली), रानीखेत (उत्तराखंड) और येलागिरी (तमिलनाडु) मशहूर है। बीर बिलिंग 'भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी' होने के लिए प्रसिद्ध है। पैराग्लाइडिंग के लिए कामशेत जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-जून और मनाली में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मई तक है।