भारत में पड़ने वाली भीषण गर्मी महंगाई व खर्चों पर क्या असर डालेगी?
भारत में इस साल तेज़ हीटवेव और सामान्य से कम बारिश की आशंका है जिससे पहले से ऊंचे कच्चे तेल के दामों के बीच लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। इन हालात से खाने-पीने की चीज़ों और ऊर्जा की कीमतें बढ़ेंगी जबकि ग्रामीण आय प्रभावित होगी। इस 'डबल मार' से खुदरा महंगाई 5% से ऊपर जा सकती है।