भारत में परीक्षा पास करने के लिए 33% नंबर लाना ज़रूरी है जबकि कई देशों में ऐसा नहीं है, क्यों?
भारत में आमतौर पर परीक्षा पास करने के लिए 33% नंबर लाना ज़रूरी है जबकि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में 50% या उससे अधिक अंक अनिवार्य हैं। भारत में 33% अंक को न्यूनतम उत्तीर्ण-अंक मानने की परंपरा ब्रिटिश शासन के समय से चली आ रही है। हालांकि, यह कोई संवैधानिक/सार्वभौमिक नियम नहीं है।