भारत में पहला डेटा सेंटर खोल सकती है ओपनएआई, 1 गीगावाट होगी क्षमता: रिपोर्ट्स
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ओपनएआई ने हाल ही में भारत में कानूनी इकाई के रूप में पंजीकरण कराया है और 2025 के अंत तक यह दिल्ली में अपना पहला डेटा सेंटर खोल सकती है। भारत में प्रस्तावित डेटा सेंटर की क्षमता कम से कम 1 गीगावाट होगी। बकौल कंपनी, यूज़र डेटा बेस के हिसाब से भारत दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है।