भारत में पहला लिविंग विल क्लिनिक शुरू, जानिए क्या होता है इसका काम
पीडी हिंदुजा अस्पताल (मुंबई) ने भारत का पहला लिविंग विल क्लिनिक शुरू किया है। लिविंग विल एक कानूनी दस्तावेज़ है जिसमें कोई व्यक्ति यह तय कर सकता है कि किसी गंभीर या आकस्मिक हालत में जब वह बोल या सोच न सके तब उसे कौन-सा इलाज दिया जाए। यह दस्तावेज़ कोमा, मनोभ्रंश या अन्य आपात स्थितियों में मदद करता है।