भारत में बैंकों और बीमा कंपनियों के लिए जल्द लागू होगा कॉमन KYC सिस्टम: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, भारतीय बैंक और बीमा कंपनियां अगस्त से कॉमन-कस्टमर-आइडेंटिफिकेशन-सिस्टम ‘सेंट्रल-नो-योर-कस्टमर 2.0’ (CKYC 2.0) शुरू करेंगी जबकि म्यूचुअल फंड बाद में इससे जुड़ेंगे। इसके तहत ग्राहकों को अलग-अलग फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के लिए बार-बार KYC डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करने होंगे। यह नया सिस्टम ग्राहकों की जानकारी को कॉन्फिडेंस स्कोर देगा और यह भी बताएगा कि जानकारी वेरिफाइड है या नहीं।