भारत में बेंगलुुरु जैसे 4-5 IT हब बनाना चाहता हूं: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे व कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा है कि वह पूरे भारत में बेंगलुरु जैसे 4-5 और आईटी हब बनाना चाहते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "बेंगलुरु एक महान शक्ति है...बेंगलुरु जैसे चार-पांच हब बनाएं जो शिक्षा, प्रतिभा और निवेश को आकर्षित करेंगे और रोज़गार पैदा करेंगे।"