भारत में बॉटलिंग बिजनेस का IPO लाएगी कोका-कोला, $10 अरब के वैल्यूएशन पर नजर
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट HCCB का IPO लाने की तैयारी कर रही है और दिसंबर में ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर सकती है। कंपनी अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट की वैल्यूएशन करीब $10 अरब रखना चाहती है। कंपनी ने IPO पर काम कर रहे बैंकों की टीम में एक्सिस कैपिटल और IIFL कैपिटल सर्विसेज़ को भी जोड़ा है।