भारत में बढ़े शराब के सेवन से होने वाले कैंसर के मामले, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भारत में शराब से संबंधित कैंसर के मामले बढ़ने पर चिंता जताई है। एक स्टडी के अनुसार, 2020 में भारत में इसके 62,100 नए मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में कैंसर के मामलों में से 4% का कारण शराब बताया है। सफदरजंग अस्पताल के एक सर्जन के अनुसार, शराब से 20+ प्रकार के कैंसर होते हैं।