भारत में बनेंगे 100% एथनॉल से चलने वाले वाहन; गन्ने के रस से बनता है एथनॉल
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि कई भारतीय कंपनियां 100% एथनॉल पर चलने वाली कार (फ्लेक्स इंजन कार) व दो-पहिया वाहन बनाने के लिए प्लांट्स लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि एथनॉल गन्ने का रस, पिघले गुड़ व मक्के से बनाया जाता है। बकौल गडकरी, टाटा और सुज़ुकी इसपर काम कर रही है।