भारत में बहुसंख्यक हिंदुओं के कारण अल्पसंख्यकों को पूरी स्वतंत्रता हासिल है: किरण रिजिजू
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि बहुसंख्यक हिंदुओं की वजह से भारत में अल्पसंख्यकों को पूर्ण स्वतंत्रता और सुरक्षा हासिल है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है जहां अल्पसंख्यक समुदाय का कोई सदस्य देश में किसी चीज़ से वंचित होने के कारण भारत से पलायन करने की इच्छा रखता हो।