भारत में बढ़ रहे 'बर्गर डिज़ीज़' के मामले, सिगरेट-तंबाकू का करते हैं सेवन तो हो जाएं सावधान
नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर 1 लाख में 12-20 लोग थ्रोम्बोएंजाइटिस ऑब्लिटेरेंस (बर्गर डिज़ीज़) की चपेट में आते हैं जिनमें भारत, अमेरिका और यूरोप में सबसे अधिक मामले देखने को मिलते हैं। तंबाकू, सिगरेट-बीड़ी व गुटखा जैसी निकोटिन वाली चीज़ों का सेवन करने वाले लोगों में इस बीमारी का खतरा अधिक है।