भारत में सर्वाधिक 16 वर्षों तक किसने और क्यों की थी भूख हड़ताल?
भारत की सबसे लंबी भूख हड़ताल मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला ने की थी। उन्होंने AFSPA हटाने की मांग को लेकर 2000-2016 तक करीब 16-साल अनशन किया। इस दौरान उन्हें नासोगैस्ट्रिक ट्यूब से तरल पोषण दिया जाता रहा। अनशन खत्म कर वह राजनीति में आईं लेकिन हार के बाद अब बेंगलुरु में परिवार के साथ रह रही हैं।