भारत में मौजूद है 'दुनिया का सबसे चौड़ा' बरगद का पेड़, 250 वर्ष से भी अधिक पुराना है
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में 'दुनिया का सबसे चौड़ा' बरगद का पेड़ मौजूद है। यह पेड़ 250 वर्ष से भी अधिक पुराना है और 14,500 वर्गमीटर में फैला है जिसे 'वॉकिंग ट्री' के नाम से जाना जाता है। यह पेड़ 24 मीटर ऊंचा है और 3,000 से अधिक जटाओं से भरा है।