क्या भारत में शादी का सर्टिफिकेट बनवाना है ज़रूरी?
भारत में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना हर मामले में शादी की वैधता के लिए अनिवार्य नहीं है लेकिन कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है। हिंदू विवाह अधिनियम-1955 की धारा-8 में शादी के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान है। वहीं, धार्मिक रीति-रिवाज से हुई शादी सिर्फ सर्टिफिकेट न होने से अमान्य नहीं होती लेकिन सर्टिफिकेट शादी का आधिकारिक-प्रमाण होने के कारण काफी ज़रूरी है।