भारत में मलेरिया के मामलों और मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने विश्व मलेरिया रिपोर्ट जारी कर बताया कि भारत में मलेरिया के मामलों व मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और 2024 तक भारत मलेरिया ग्रस्त देशों के उच्च जोखिम उच्च प्रभाव (एचबीएचआई) समूह से बाहर निकल जाएगा। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, भारत में इसके मामले 2017 में 64 लाख से घटकर 2023 में 20 लाख हो गए।