भारत में मसालों के 4,054 में से 474 सैंपल गुणवत्ता व सुरक्षा जांच में हुए फेल
रॉयटर्स ने एफएसएसएआई के डेटा के हवाले से रिपोर्ट किया है कि भारत में मई से जुलाई की शुरुआत तक मसालों के जिन 4,054 सैंपलों का परीक्षण किया गया उनमें से 474 या 12% सैंपल फेल हो गए। एफएसएसएआई ने मसालों के ब्रैंड का नाम लिए बिना कहा कि फेल हुए सैंपलों पर कार्रवाई की गई है।