भारत में राज्यपाल को मिलता है कितना वेतन और उनके पास होती हैं कौन-कौनसी शक्तियां?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल का वेतन ₹3.5 लाख/माह निर्धारित है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं और मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद का गठन करते हैं। राज्यों में राज्यपाल की अनुमति के बिना कोई भी बिल कानून नहीं बन सकता जिसे वह रोक या लौटा सकते हैं।