भारत में लॉन्च की गई दुनियाभर में पॉपुलर हो रही वज़न घटाने वाली ड्रग 'मौंजारो'
अमेरिकी कंपनी एली लिली ने भारत में डायबिटीज़ और वजन घटाने के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हो रही दवा मौंजारो को लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च से कंपनी के लिए भारत के रूप में एक बड़ा बाज़ार खुल गया है और यहां मोटापे और डायबिटीज़ के केस बढ़ रहे हैं। हालांकि, कई देशों ने इसे बैन किया है।