भारत में लॉन्च में देरी की खबरों पर स्टारलिंक ने दिया जवाब, कहा- सरकार से बातचीत जारी
स्टारलिंक ने भारत में अपनी सेवा शुरू करने में देरी को लेकर उठे सवालों पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि वह भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है और अपनी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी ने मंज़ूरी प्रक्रिया पर रोक लगाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।