टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में 'एप्पल पे' लॉन्च कर दिया है। अब आईफोन, आईपैड व एप्पल वॉच यूज़र्स बिना प्लास्टिक कार्ड स्वाइप किए या पिन डाले सिर्फ पीओएस (POS) मशीन पर डिवाइस टैप करके पेमेंट कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा ऐक्सिस बैंक के वीज़ा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए शुरू की गई है।