भारत में लॉन्च हुई वज़न कम करने वाली दवा; जानें डोज़ और कीमत
'एली लिली' ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से मंज़ूरी मिलने के बाद भारत में मोटापा कम करने और टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए 'मौनजारो' इंजेक्शन लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹3,500/शीशी (2.5-मिलीग्राम) और ₹4,375/शीशी (5-मिलीग्राम) है। क्लिनिकल ट्रायल के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से 72 हफ्ते में 15एमजी के डोज़ पर 21.8-किलोग्राम और 5एमजी पर 15.4-किलोग्राम वज़न कम हो सकता है।