क्रिसिल के मुताबिक, जून 2023 की तुलना में जून 2024 में घर में बनी नॉन-वेज थाली की औसत लागत में 4% की गिरावट जबकि वेज थाली में 10% बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस साल जून में वेज थाली ₹29.4 की जबकि नॉन-वेज थाली की कीमत ₹58 रही। वहीं, मई 2024 में वेज थाली ₹27.8 की और नॉन-वेज थाली ₹55.9 की रही।