पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, असम और केरलम के विधानसभा चुनावों के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की देखरेख में वोटों की गिनती सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे जिनमें सर्विस वोटर्स और वरिष्ठ नागरिकों के वोट शामिल हैं। इसके बाद अलग-अलग राउंड में EVM के वोटों की गिनती होगी।