भारत में विधायक कितनी कमाई करते हैं और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
सांसदों का वेतन संसद तय करती है लेकिन विधायकों की सैलरी संबंधित राज्य की विधानसभाएं तय करती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 2025 में तेलंगाना के विधायकों को सर्वाधिक ₹2.75 लाख/माह जबकि केरल के विधायकों को सबसे कम ₹70,000/माह मिला। इसके अलावा विधायकों को चुनाव क्षेत्र, ऑफिस, यात्रा, रोज़मर्रा के खर्च, आवास, मेडिकल, कम्युनिकेशन और गाड़ी के लिए भत्ते मिलते हैं।