भारत में वॉन्टेड लश्कर के आतंकी सलमान खान को रवांडा से लाया गया वापस
सीबीआई, एनआईए और इंटरपोल के जॉइंट ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सलमान खान नामक आतंकी को रवांडा से प्रत्यर्पित किया गया है। एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों को लेकर उसे वॉन्टेड घोषित किया था। अधिकारियों के मुताबिक, सलमान ने बेंगलुरु में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद मुहैया करवाने में मदद की थी।