भारत में स्कीइंग के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं औली और गुलमर्ग समेत ये 5 जगहें
सर्दियों में पहाड़ों पर स्कीइंग के लिए उत्तराखंड का औली और जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग परफेक्ट जगह मानी जाती है। वहीं, मनाली (हिमाचल प्रदेश) के पास स्थित सोलंग वैली शानदार टूरिस्ट स्पॉट है और यह स्कीइंग के लिए खास डेस्टिनेशन है। इसके अलावा, सिक्किम में मौजूद युमथांग और मनाली से कुछ दूर स्थित रोहतांग पास भी शानदार स्कीइंग स्पॉट है।