भारत में स्कूबा डाइविंग करने के लिए मशहूर हैं गोवा समेत 4 जगह
भारत में स्कूबा डाइविंग के लिए अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गोवा और पुद्दुचेरी मशहूर हैं। अंडमान को भारत का स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन माना जाता है जहां क्रिस्टल-क्लियर वाटर में कछुए, मोरे ईल्स, ट्रेवेली, मंटा-रे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप में डाइविंग के लिए लॉस्ट पैराडाइज़, फिश सूप, प्रिंसेस रॉयल, क्लासरूम, मंटा पॉइंट और डॉल्फिन रीफ प्रसिद्ध हैं।