भारत में सिगरेट-बीड़ी ना पीने वाले लोगों को भी हो रहा फेफड़ों का कैंसर
द लैंसेट में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, भारत में सिगरेट-बीड़ी ना पीने वालों को भी फेफड़ों का कैंसर हो रहा है। बकौल स्टडी, वायु प्रदूषण व ऐस्बेस्टोस, क्रोमियम, कैडमियम और आर्सेनिक के संपर्क में आना इसके कुछ कारण हैं। 1990 में भारत में प्रति 1 लाख आबादी पर इस कैंसर की दर 6.62 थी जो 2019 में 7.7 हो गई।