भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन पर एक-दूसरे के विरोध में हैं अंबानी और मस्क: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने दूरसंचार नियामक ट्राई के होम सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम आवंटन के फैसले को चुनौती दी है। रिलायंस स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया चाहती है। वहीं, एलन मस्क की स्टारलिंक और उसके वैश्विक सहयोगियों ने प्रशासनिक आवंटन का समर्थन किया। रिलायंस ने ट्राई से कंसल्टेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का आग्रह किया।