भारत में सोने की कीमतों में क्यों आ रही है गिरावट?
बुधवार सुबह 7 बजे सोने का भाव गिरकर ₹75,210/10 ग्राम पर आ गया जबकि 23 अक्टूबर को यह ₹81,500 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। त्योहारी सीज़न के बाद मांग में कमी से इसकी घरेलू कीमतें गिरी हैं। अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद निवेशकों का अधिक जोखिम वाले निवेश की ओर आकर्षित होना भी इसका कारण है।