भारत में गुरुवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। IBJA के अनुसार, सोना करीब ₹3,000 सस्ता होकर ₹1,58,386 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह लगातार तीसरे दिन की गिरावट है जिससे 20 अगस्त के बाद की पूरी बढ़त खत्म हो गई। वहीं, चांदी लगातार चौथे दिन फिसली और करीब ₹3,500 गिरकर ₹2,39,500 प्रति किलोग्राम रह गई।