भारत में सिर्फ 90 दिनों में 3.5 लाख AI नौकरियों के अवसर हुए उपलब्ध: रिपोर्ट
'क्वेस कॉर्प' के अनुसार, भारत में पिछले 90 दिनों में AI से जुड़ी करीब 3.5 लाख नौकरियों के अवसर सृजित हुए हैं। यह आंकड़ा ऐसे समय में सामने आया जब एआई के कारण बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंकाएं बढ़ी हैं। बकौल रिपोर्ट, देश का AI कार्यबल 9.2 लाख है लेकिन केवल 2.57 लाख पेशेवर ही कोर AI टैलेंट हैं।