भारत में सालाना कितनी शादियां होती हैं व कितनी है देश की वेडिंग इकोनॉमी?
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सालाना 80 लाख से 1 करोड़ तक शादियां होती हैं जो दुनिया में सर्वाधिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वेडिंग इकोनॉमी $130 बिलियन (करीब ₹10 लाख करोड़) से अधिक है और यह ग्रॉसरीज़ के बाद दूसरे स्थान पर है। बकौल रिपोर्ट, भारतीय वेडिंग इंडस्ट्री अमेरिका से लगभग दोगुनी है।