भारत में सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े टेस्ट टारगेट क्या हैं?
भारतीय ज़मीन पर सफलतापूर्वक हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट टारगेट 387-रन है। भारत ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 387-रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारतीय धरती पर सफलतापूर्वक हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा टेस्ट टारगेट 276-रन है। उल्लेखनीय है, न्यूज़ीलैंड ने पुणे टेस्ट में भारत के सामने 359-रन का लक्ष्य रखा है।