भारत में सबसे अधिक रोड ट्रैफिक वाले शहर कौन-कौनसे हैं?
टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार, 2024 में कोलकाता देश का सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर रहा जहां व्यस्त समय के दौरान साल में प्रति व्यक्ति 110 घंटे का नुकसान हुआ। इसके बाद बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम, जयपुर और दिल्ली का स्थान है। कोलकाता में 10 किमी दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट 33 सेकेंड लगते हैं।