भारत में सबसे गरीब है मुसलमान, मुस्लिम महिलाएं सबसे ज़्यादा वंचित: लोकसभा में ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर मुसलमानों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा में कहा, "इस प्यारे देश में मुसलमान सबसे गरीब हैं और मुस्लिम महिलाओं को सबसे ज़्यादा अभाव का सामना करना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "सरकार मुसलमानों को अछूत मानती है...उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व और देश की प्रगति में हिस्सेदारी से वंचित रखती है।"