भारत में सबसे ज़्यादा ब्रैंड वैल्यू वाले फूड ब्रैंड्स कौन से हैं?
'ब्रैंड फाइनेंस इंडिया 100' 2025 रिपोर्ट के अनुसार, $4.1 बिलियन की ब्रैंड वैल्यू के साथ अमूल एक बार फिर भारत का शीर्ष खाद्य ब्रैंड बना है। $1.15 बिलियन की ब्रैंड वेल्यू के साथ मदर डेयरी दूसरे स्थान पर जबकि ब्रिटानिया तीसरे स्थान पर है। कर्नाटक की डेयरी सहकारी नंदिनी $1.079 बिलियन की ब्रैंड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर है।