मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स ने जून में भारत में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे टॉप 10 अभिनेताओं की सूची जारी की है जिसमें प्रभास पहले स्थान पर हैं। सूची में विजय दूसरे और अल्लू अर्जुन तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद शाहरुख खान, अजित कुमार, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अक्षय कुमार और नानी का स्थान है।