भारत में सबसे मशहूर ऐक्ट्रेस की ताज़ा सूची हुई जारी
मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स ने जून में भारत में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं टॉप 10 ऐक्ट्रेस की सूची जारी की है जिसमें समांथा रुथ प्रभु पहले स्थान पर हैं। सूची में आलिया भट्ट दूसरे और दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तृषा कृष्णन, काजल अग्रवाल, साई पल्लवी, नयनतारा, रश्मिका मंदणा, कीर्ति सुरेश और तमन्ना भाटिया हैं।