भारत में सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली ऐक्ट्रेस कौन हैं?
प्रियंका चोपड़ा भारत में सबसे अधिक फीस लेने वाली ऐक्ट्रेस हैं जो कथित तौर पर ₹18 करोड़-₹30 करोड़/फिल्म चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके बाद दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत हैं जो क्रमशः ₹15-30 करोड़ और ₹15-27 करोड़ चार्ज करती हैं। वहीं, आलिया भट्ट ₹20-25 करोड़ जबकि कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए ₹15-25 करोड़ लेती हैं।