विमानन नियामक डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के हवाई अड्डों पर 74.5% की ऑन टाइम परफॉर्मेंस के साथ इंडिगो नवंबर में भारत में समय की सबसे पाबंद एयरलाइन रही। इस दौरान अकासा एयर दूसरे और स्पाइसजेट तीसरे स्थान पर रही। गौरतलब है कि इंडिगो अक्टूबर में भी देश में समय की सबसे पाबंद एयरलाइन थी।