भारत में सर्वाधिक सब्सक्राइब होने वाला SME IPO NACDAC इन्फ्रा 90% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
एनएसीडीएसी इन्फ्रास्ट्रक्टर के शेयर मंगलवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹66.50 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹35 था। एनएसीडीएसी के आईपीओ को 2,209.76 गुना बोली मिली थी जो भारत में अब तक आए एसएमई आईपीओ को मिला सर्वाधिक सब्सक्रिप्शन है। कंपनी के शेयर में 4.99% का अपर सर्किट लग गया है।