भारत में है एक ऐसा गांव जहां 300 वर्षों से घरों में नहीं लगते हैं दरवाज़े
भीलवाड़ा (राजस्थान) के सारण का खेड़ा गांव में किसी भी घर में दरवाज़े नहीं लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 300-वर्ष पहले एक संत ने गांववालों को आशीर्वाद दिया था कि यहां किसी के घर में चोरी नहीं होगी जिसके बाद से लोगों ने घरों पर दरवाज़े नहीं लगवाए। बकौल ग्रामीण, घरों में आमतौर पर चोरी नहीं होती।