भारत में होने वाले अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे राशिद खान

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशिद खान फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता इसलिए उन्हें आराम दिया गया है। गौरतलब है कि टेस्ट मैच भारत के ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा।

Load More