दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके लक्षणों में अचानक तेज़ बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख कम लगना शामिल है। ये लक्षण दिखने पर मेडिकल सलाह ज़रूर लें और खुद से दवा लेने से बचना चाहिए।