भारत में हर कानून महिला के लिए ही है, हमेशा लड़के गलत नहीं होते: सुसाइड करने वाले इंजीनियर के भाई
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष के भाई ने कहा है, "भारत में हर एक कानून महिला के लिए बना है ना कि पुरुष के लिए। हमेशा लड़के गलत नहीं होते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं भारत सरकार और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से निवेदन करना चाहता हूं कि मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए।"