भारत में वॉलेट और इंटरनेट पर कैसे असर डालेगा युद्ध में होर्मुज़ स्ट्रेट का प्रभावित होना?
होर्मुज़ स्ट्रेट तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। इसमें बड़ी संख्या में भूमिगत फाइबर ऑप्टिक केबल बिछे हैं जिनसे ग्लोबल डेटा ट्रैफिक का लगभग एक-चौथाई हिस्सा गुज़रता है। युद्ध में केबलों को नुकसान पहुंच सकता है जिससे भारतीय शेयर बाज़ार, बैंकिंग सिस्टम, यूपीआई और मोबाइल ऐप्स प्रभावित हो सकते हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होने से पेमेंट्स धीमे/फेल हो सकते हैं।