भारतीयों की धार्मिक भावनाएं आहत हों, ऐसा कुछ नहीं कर सकते: टैरिफ को लेकर पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'न्यूज़18' को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा है, "हमारे किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के हितों के साथ कोई समझौता संभव नहीं है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा कोई भी कदम जो हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करे, वह स्वीकार्य नहीं है। भारतीयों की आस्था से जुड़े मुद्दों पर हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।"